उत्तर प्रदेशलखनऊ

देवास जिले में कोविड से सुरक्षा के लिए अब तक वैक्सीन के 27 लाख 80 हजार 132 डोज लगाये गए

ग्लोबल टाइम्स -7डिजिटल न्यूज नेटवर्क
रिपोर्टर-राजेन्द्र श्रीवास, देवास म.प्र.

दो दिवसीय मिनी महाअभियान में पहले दिन 01 हजार 470 लोगो ने लगवाई वैक्‍सीन


देवास जिले मे 31 जनवरी को भी आयोजित होगा कोविड वैक्सीनेशन मिनी महाअभियान

देवास जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिक निःशुल्क लगवाये वैक्‍सीन


देवास 30 जनवरी 2023/ जिले में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को नि:शुल्क प्रथम, द्वितीय और प्रिकॉशन डोज (बुस्टर डोज) लगाया जा रहा है। वैक्‍सीनेशन के लिए दो दिवसीय मिनी महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसमें देवास शहर में को-वैक्सिन और कोविशिल्ड दोनो वैक्सिन लगाई जा रही है तथा ग्रामीण क्षेत्र में कोविशिल्ड वैक्सिन लगाई जा रही है। जिले के नागरिक अपनो की सुरक्षा के लिए समय पर वैक्‍सीन अवश्य लगवाये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी.शर्मा ने बताया कि जिले में दो दिवसीय मिनी महाअभियान में पहले दिन 01 हजार 470 लोगो ने वैक्‍सीन लगवाई। जिले में अब तक वैक्सीन के 27 लाख 80 हजार 132 डोज लगाये गए है। जिले में 12 लाख 66 हजार 408 पहला एवं 12 लाख 50 हजार 163 दूसरा डोज लगाया गया है। जिले में 02 लाख 63 हजार 561 प्रिकॉशन डोज लगाये गये है,,1जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी ने बताया कि जिले के सभी नागरिकों को कोरोना का प्रथम, द्वितीय एवं प्रिकाशन डोज सरकारी केंद्रों पर निःशुल्क लगाया जा रहा है। सम्पूर्ण जिले में 31 जनवरी को भी मिनी महाअभियान चलाया जायेगा। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button