वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सदर तहसील में किया मतदान

ग्लोबल टाइम्स7 न्यूज नेटवर्क
शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने स्नातक एमएलसी बरेली मुरादाबाद मंडल चुनाव 2023 के लिए आज अपना वोट सदर तहसील में डाला। इस दौरान उन्होंने यूपी की सभी सीटो पर बीजेपी का परचम लहराने की बात कही है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के मामले में उन्होंने कहा रामचरित विकृत मानसिकता के लोग ऐसा कह रहे हैं सामान्य बुद्धि का व्यक्ति कभी किसी आस्था पर चोट नहीं पहुंचा सकता। रामचरितमानस हमारे लिए आस्था का विषय है। सपा के लोग उनके साथ खड़े हैं। गुड गवर्नेंस के आधार पर आज देश और प्रदेश खुशहाल महसूस कर रहा है कि यह सरकार सबसे अच्छी है। इसने पूरे प्रदेश में सुशासन दिया है। कानून व्यवस्था दुरुस्त की है। विकास का पहिया बहुत तेजी से लगातार चल रहा है। जी20 के लिए प्रदेश में 4 बैठेके प्रदेश में होने जा रही हैं। दुनिया के 66 फ़ीसदी आबादी वाले देश हर विषय पर चर्चा करेंगे। यह अपने आप में सौभाग्य की बात है। यूपी सरकार इन्वेस्टर सम्मिट में 10 लाख का लक्ष्य रखा था लेकिन दुगने से ज्यादा एएमयू होने जा रहा है। लोगों का विश्वास है कि सबसे सेफ हमारा उत्तर प्रदेश । जिसके चलते लोग प्रदेश में इन्वेस्ट कर रहे हैं।
फै़याज़ उद्दीन साग़री शाहजहांपुर





