उत्तर प्रदेशलखनऊ
जनपद कानपुर देहात में बेमौसम वर्षा के दृष्टिगत जारी दिशा निर्देश !

दामिनी ऐप का इस्तेमाल करने की दी गई सलाह
GT–7 0007
News Network
Anoop gaur
Kanpur dehat
15 मार्च 2023
भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार जिलाधिकारी द्वारा बताया गया की दिनांक 18 मार्च 2023 से 20 मार्च 2023 तक बेमौसम वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है, जिससे जन मानस के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं ।
जो इस प्रकार हैं-
- मौसम की रेडियो अथवा टी०वी० के माध्यम से जानकारी लेते रहें।
- वर्षा के दौरान घर से बाहर न जायें।
विद्युत तार के नीचे तथा विद्युत पोल के समीप न खड़ें हो। - अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
- वर्षा के दौरान अपने फसलों को न काटें।
- खेतो से काटे गये फसलों को सुरक्षित स्थान पर ढ़ककर रखें।
- ऊंचे पेड़ों के नीचे शरण न लें।
- आकाशीय विद्युत से होने वाली दुर्घटना से बचाव एवं पूर्व चेतावनी हेतु दामिनी एप का प्रयोग करें।