सीएलडी इंटर कॉलेज मे वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया।

ग्लोबल टाइम्स 7 0014 डिजिटल न्यूज नेटवर्क संवाददाता शिव शंकर मलासा भोगनीपुर कानपुर देहात उत्तर प्रदेश
सी एल डी इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा शिक्षक विधायक राजबहादुर चंदेल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई छात्र छात्राओं ने अपने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री द्वारा मेधावी छात्रों को साइकिल वितरित की गई तथा मौजूद विशिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया
विकासखंड मलासा के अर्न्तगत मीनापुर गांव स्थित सी एल डी इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा किया गया वहीं कार्यक्रम में शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल,अनीता सचान,जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत,गणेश वंदना,कत्थक नृत्य,कब्बाली,सोशल मीडिया, ड्रिल,वृद्धा आश्रम,दहेज प्रथा इत्यादि कार्यक्रम प्रस्तुत किए वहीं कार्यक्रम में एन के जादूगर ने छात्र छात्राओं तथा मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।इस अवसर पर मेधावी छात्रों को कैबिनेट मंत्री द्वारा साइकिलें वितरित की गईं तथा मौजूद लोगों को संबोधन किया गया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजनों से छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ता है इसलिए विद्यालयों में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए कार्यक्रम को शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने भी संबोधित किया उन्होंने शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली ,वित्त्यविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाए जाने संबंधी
बातों पर चर्चा की






