उत्तर प्रदेशलखनऊ

आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय इटावा पर राष्ट्रीय गान के साथ फहराया गया तिरंगा

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा
ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा-* 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय इटावा पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान हुआ। तत्पश्चात एक विशाल तिरंगा यात्रा जिला कार्यालय से प्रारंभ कर पूरे शहर में निकाली गई। यात्रा के दौरान पक्के तालाब चौराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल, शास्त्री चौराहे पर श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर डॉक्टर हृदेश चौधरी ब्रज प्रांत अध्यक्ष, श्री अशोक कमांडो प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, जिला अध्यक्ष मनोज देश प्रेमी ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्जित किए । तिरंगा यात्रा का समापन जिला कार्यालय आम आदमी पार्टी इटावा पर किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। एक दूसरे को गले लग कर शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के अंत में श्री अशोक कमांडो प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, डॉक्टर हृदेश चौधरी ब्रज प्रांत अध्यक्ष, डॉक्टर शिव प्रताप सिंह राजपूत ब्रज प्रांत महासचिव व जिला अध्यक्ष मनोज देश प्रेमी ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं विशाल तिरंगा यात्रा जिला इटावा में निकालने के लिए सभी को बधाई दी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button