उत्तर प्रदेशलखनऊ

इटावा पुलिस ने शातिरअपराधियों को किया गिरफ्तार

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी चकरनगर के निर्देशानुसार थाना बिठौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
अवैध तमंचा सहित सहित एक बाइक पर सवार दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल ।
थाना प्रभारी बिठौली बेचन सिंह, उपनिरीक्षक कृष्ण लाल पाल, का० ललित चौधरी, का० राम नरेश, का० अरुण कुमार के साथ संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग कर रहे थे तभी एक बाइक पर सबार दो युवक आ रहे थे पुलिस द्वारा रोकने पर बाइक सवार भागने लगे तो पुलिस ने बाइक सवार युवकों की घेराबंदी की आरोपितों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से पुलिस पर‌ फायर किया पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुऐ दो आरोपितों को मय बाइक अवैध तमंचा सहित मौके पर किया गिरफ्तार । पकड़े आरोपितों ने अ‌पना नाम आशीष उर्फ आशु पुत्र जनडेल सिंह रोहित यादव उर्फ बागी पुत्र जनडेल सिंह यादव निवासी ग्राम सागली थाना फूप जिला भिंड मध्य प्रदेश बताया आरोपितों के पास से एक अवैध चाकू एक तंमचा 315 बोर तीन जिन्दा कारतूस एक हिरों स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई वहीं आरोपित रोहित उर्फ वासु ने पुलिस को बताया कि दो बार जेल से मुरैना और इन्दौर से भाग चुका है अभी 10 माह पूर्व इन्दौर जेल से भाग है आरोपित पर इनाम भी घोषित है थाना बिठौली पुलिस द्वारा आरोपितों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button