जिलाधिकारी ने इन्वेस्टर्स रोड शो को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने बुधवार 18 जनवरी 2023 को इन्वेस्टर्स रोड शो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो जेसीज चौराहा से प्रारंभ होकर सुभाष चौक होते हुए सदर तहसील तक पहुंची। रोड शो में जनपद के कई उद्यमियों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सदर तहसील सभागार में समस्त उद्यमियों को संबोधित किया कि जनपद के विकास के लिए अलग-अलग प्रत्येक क्षेत्र में अपनी आर्थिक क्षमता के आधार पर निवेश करें।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होना है। इसके लिए जनपद में जिला उद्योग विभाग की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें जनपद के लगभग 45 उद्यमियों ने रुचि दिखाते हुए एएमयू साइन कर दिए हैं। जिलाधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों को अभियान में जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार रणवीर सिंह, नायब तहसीलदार पवन कुमार, उपायुक्त उद्योग अधिकारी उत्कर्ष चंद्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






