जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर जगह-जगह बांटी गई खिचड़ी व चाय

फल वितरण के अलावा भंडारों का भी हुआ आयोजन
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, सिटी रिपोर्टर अनुज यादव औरैया।
औरैया। शहर में मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालु भक्तगण होने दान दक्षिणा के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया। वही समाजसेवियों द्वारा चाय एवं फलों का भी वितरण किया गया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न कस्बों में भी खिचड़ी वितरण एवं भंडारा आज किए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालु भक्तगणों ने स्नान करने के बाद अपने पुरेहितो को खिचड़ी के रूप में चावल-दाल के अलावा दान दक्षिणा दी। शहर के अस्पताल गेट, ब्लॉक गेट, कोतवाली रोड, दिबियापुर बसस्टैंड के अलावा विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों ने खिचड़ी वितरित की। इसके साथ ही कन्या भोज भी कराये। विकास लॉज पर चाय विक्रेता डीके न इस अवसर पर व्यापक तौर पर चाय वितरित की। वही दिबियापुर बस स्टैंड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर समाजसेवी बबलू गुप्ता ने कन्याओं को फल वितरित किये। इसी तरह से बिधूना नगर व क्षेत्र में मकर संक्रांति के मौके पर शनिवार को जगह-जगह खिचड़ी बांटे जाने के साथ भंडारे भी आयोजित किये गये। कस्बा दिबियापुर, सहायल, कंचौसी, सहार, बेला, एरवाकटरा, कुदरकोट, अछल्दा, फफूंँद, मुरादगंज, बाबरपुर,अजीतमल व अयाना आदि ने भी खिचड़ी भोज के आयोजन हुए हैं।
इसी तरह से मकर संक्रांति के मौके पर बिधूना कस्बे के अंबेडकर चौराहे पर राजू सेंगर के नेतृत्व में राजेश पाल रविंद्र सविता आदि समाजसेवियों द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इसी तरह कस्बे के राजकीय पशु चिकित्सालय में स्थित मंदिर पर कौशल किशोर शुक्ला के नेतृत्व में खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। लोहा मंडी में संजय गुप्ता आदि लोगों द्वारा विशाल भोज आयोजित किया गया। किशनी रोड पर गौरव कुमार जितेंद्र कुमार आदि लोगों द्वारा स्टॉल लगाकर खिचड़ी बांटी गई। बेला बाईपास पर आढ़ती शिवप्रताप भदौरिया के नेतृत्व में खिचड़ी भोज दिया गया। रामगढ़ रोड नदी तिराहा अछल्दा रोड पर भी जगह-जगह स्टाल लगाकर लोगों द्वारा खिचड़ी बांटी गयी। जनपद की विभिन्न कस्बों वाह ग्रामीणांचलों में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी वितरण के समाचार प्राप्त हुए हैं।






