आज मकर संक्रांति का पावन त्यौहार खिचड़ी वितरण को लेकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
14 जनवरी 2023
शाम ढलते ही शीतलहर ने अपना तांडव दिखाया सड़कों पर पसरा सन्नाटा।
सिकंदरा कानपुर देहात। आज मकर संक्रांति का पावन त्यौहार खिचड़ी वितरण को लेकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं पर सूर्य देवता के दर्शन ना होने पर शीत लहर के चलते त्यौहार की चहलकदमी थमी सी नजर आई। और भास्कर भगवान की धूप की ललक पाने में समूचे दिन उदासी नजर आई। प्राप्त खबरों के अनुसार मकर संक्रांति का त्यौहार आज तहसील सिकंदरा के कस्बों एवं ग्रामीण अंचलों में खिचड़ी वितरण का सुबह से शाम तक कार्यक्रम चलते देखा गया। वहीं पर शाम ढलते ही शीतलहर ने अपना प्रकोप कप कपाती हुई ठंड से शुरू कर दिया। जिसके कारण शाम ढलते ही कोहरे का कहर शुरू हो गया और सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। और आम नागरिक ठंड से बचाव करने हेतु गर्म कपड़ों का सहारा लेते हुए नजर आए।