सैकड़ों गरीबों को ओढ़ाया कम्बल

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर
अतुल कुमार राय
सिकंदरपुर, बलिया।
बीते एक पखवारे से पड़ रही कड़ाके की ठंड से सभी लोग परेशान हैं। इसमें सबसे बुरा हाल गरीबों का है। हालांकि शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह के घने कोहरे के बाद पूर्वाह्न 11 बजे खिली तेज धूप का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। लेकिन धूप के साथ पछुआ हवा का झोंका गलन बढ़ने का भी संकेत देता रहा। गरीब, मजबूर और निराश्रितों के लिए आफत बनी ठंड से बचाने के लिए मानव कल्याण परिषद ने तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा लीलकर में सैकड़ों जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराया। इस दौरान वृद्ध, विकलांग, गरीब, असहाय, बुजुर्ग महिला व पुरुषों ने संस्था प्रमुख और सदस्यों को साधुवाद दिया। परिषद के अध्यक्ष भागवत शरण दुबे ने कहा कि गरीबों और वंचितों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही है।
इस मौके पर धनंजय मिश्रा, चंद्रमोहन मिश्रा, नमन मिश्रा, विश्राम मिश्रा, रविंद्र शर्मा, विजय वर्मा, राजकुमार वर्मा, राजेश शर्मा, प्रेमशंकर राय, रितेश वर्मा, जनार्दन यादव, सुमंत सिंह, नीरज दुबे आदि रहे। अंत में
पुष्कर राय मोनू ने आभार व्यक्त किया।