स्वामी विवेकानंद स्टडी सेंटर में आयोजित हुआ कार्यक्रम !
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
12 जनवरी 2023
शिवली कानपुर देहात, महान आध्यात्मिक स्वामी विवेकानंद जी के 160 वें जन्मदिवस के अवसर पर आज शिवली नगर पंचायत स्थित स्वामी विवेकानंद स्टडी सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अनेक गणमान्य नागरिकों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने अपने बिचार व्यक्त किए गए |
भारतीय समाज बिशेष कर युवा वर्ग को एक नई राह दिखाने का कार्य स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा किया गया इसी कारण भारत सरकार द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान करते हुए उनके जन्म दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की गई |भारतीय समाज को एक नई दिशा प्रदान करने वाले महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी का जन्म आज ही के दिन सन् 1863 में तत्कालीन कलकत्ता शहर में हुआ था, सांसारिक बंधनों से अपने को मुक्त रखने के लिए अल्प अवस्था में ही उन्होंने संन्यास ले कर भारतीय समाज को एक नई दिशा देने के लिए उठो, जागो और अपने लक्ष्य को प्राप्त करो का नारा देकर युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार किया| 11 सितम्बर 1893 को विश्व हिन्दू सम्मेलन शिकागो में हिंदी भाषा में भाषड़ देकर अपने देश भारत का नाम रोशन कर दिया और स्वयं भी सम्पूर्ण विश्व में लोकप्रिय हुए तथा हिंदू धर्म को विश्व में एक नई पहचान मिली|
स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा बेदांत दर्शन हेतु सन् 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की गई, स्वामी विवेकानंद जी के बिचारों से प्रभावित होकर आज से 12 वर्ष पूर्व नगर निवासी अभिषेक शुक्ल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्टडी सेंटर की स्थापना की गई जिसमें क्षेत्रीय युवाओं की प्रतिभाओं को ( Success with vsc ) youtube channel के माध्यम से निखारने का प्रयास किया जा रहा है, आज इस सेंटर का 12 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया | आज आयोजित हुए कार्यक्रम में मनीष त्रिवेदी, प्रभात अवस्थी, आदित्य बाजपेयी, विभा शुक्ला, विपिन द्विवेदी, नीरज द्विवेदी, राजन अग्निहोत्री, अजय मिश्रा, अर्पित मिश्रा, अंकुर दीक्षित, रोबिन सिंह (ब्रांच मैनेजर), शैलेंद्र दीक्षित, अमन दीक्षित, गोविन्द दीक्षित आदर्श मिश्रा, वैभव मिश्रा, गौरव त्रिपाठी आदि संस्थान के समस्त बच्चे उपस्थित रहे|