उत्तर प्रदेशलखनऊ

विधानसभा चुनाव में नहीं करेंगे गठबंधन- बाबूसिंह


ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क

रामप्रकाश राठौर
शाहाबाद, हरदोई। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का बरेली जाते समय नगर में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन अधिकार पार्टी और बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद के नारों से सारा वातावरण गुंजायमान कर दिया। मायावती की सरकार में मंत्री रह चुके जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा लखनऊ से बरेली में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। महुआ टोला चुंगी पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं कुशवाहा समाज के लोगों ने उन्हें रोककर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और कुशवाहा समाज के लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया तथा जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद, बाबू सिंह कुशवाहा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे भी लगाए। इस मौके पर बाबू सिंह कुशवाहा ने बताया 16 साल पूर्व उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से त्यागपत्र देने के बाद जन अधिकार पार्टी का गठन किया। उन्होंने बताया जन अधिकार पार्टी का गठन ‘जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के नारे पर बनाई गई। उन्होंने कहा जो संविधान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने बनाया उस संविधान के आधार पर दलितों, पिछड़ों को उनका पूरा हक मिलना चाहिए और शिक्षा पद्धति एक समान होनी चाहिए। श्री कुशवाहा ने कहा 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर उनकी तैयारी चल रही है और इससे पहले नगर निगम और नगर पालिकाओं के चुनावों में भी उनकी पार्टी पूरी जिम्मेदारी के साथ भाग लेगी तथा सभी स्थानों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।गठबंधन के पूछे गए सवाल पर श्री कुशवाहा ने कहा उनकी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button