उत्तर प्रदेशलखनऊ
नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आने से मथुरा पुलिस की सक्रियता बढ़ी

गोपाल चतुर्वेदी
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज
मथुरा
मथुरा जनपद में नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के कार्यभार संभालते ही पुलिस की सक्रियता जिले में देखने को मिल रही हैं #मिशनशक्तिअभियान
एंटीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान के दृष्टिगत छात्र/छात्राओं,बलिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक कर विभिन्न नं0- महिला हेल्पलाइन 1090,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,यू0पी0-112,साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0-1930 व साइबर अपराधों के बारे में अवगत कराया गया। लगातार शहर में पैदल मार्च, नाकाबंदी, तलाशी अभियान चलाये जा रहे हैं जिससे अपराधियों में अच्छा खासा भय व्याप्त है शहर में एंटी रोमियो सेल भी पूरी तरह ऐक्टिव हो गयी हैं। अगर इसी तरह पुलिस और जनता का सामंजस्य बन जाता है तो अपराध को मथुरा जनपद में नियंत्रित कर दिया दिया जायेगा।






