उत्तर प्रदेशलखनऊ

ठंड लगने से गरीब मजदूर की मौत, डीएम से मांगी इमदाद

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल नेटवर्क, फफूंँद ब्यूरो ओम कैलाश राजपूत।

फफूँद, औरैया। थाना फफूंँद क्षेत्र के ग्राम चिरैयापुर निवासी एक गरीब मजदूर की ठंड लगने से रविवार की सुबह मौत हो गई। जिस पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए गरीब मजदूर के परिजनों की इमदाद किए जाने के लिए शासन व प्रशासन से गुहार लगाई है।
विकासखंड भाग्यनगर थाना फफूंँद क्षेत्र के ग्राम चिरैयापुर खोयला मुढी निवासी ग्रामीणों ने जिला अधिकारी एवं सदर विधायक के पद नेम दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि सतीश कुमार कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रघुनंदन कुशवाहा कि आज रविवार की सुबह ठंड लगने से आकस्मिक मौत हो गई। 15 दिन पूर्व इनके पिता की भी मौत हो गई थी। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। इनकी बच्चे बहुत छोटे हैं। इसके अलावा बच्चों एवं पत्नी का भरण पोषण करने के लिए कोई भी नहीं बचा है। ग्रामीणों ने गुहार लगाते हुए कहा है कि ऐसी स्थिति में शोकाकुल परिवार एवं बच्चों की सहानुभूति के लिए शासन एवं प्रशासन से आर्थिक सहयोग की मांग की जा रही है। पीड़ित परिवार को सहानुभूति पूर्वक आर्थिक इमदाद किया जाना अति आवश्यक है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button