स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो कराएगी यंग इंडिया रन प्रतियोगिता

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। डाक बंगला अजीतमल में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वामी विवेकानंद जयंती पर यंग इंडिया रन कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए विचार किया गया और इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में जिला प्रवासी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सौरभ दीक्षित व जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी यंग इंडिया उन कार्यक्रम के बारे में वार्ता कर रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी सहयोग से इस कार्यक्रम में भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर ने बताया की राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी जिलों में 12 जनवरी को भाजयुमो यंग इंडिया रन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अजीतमल डायट से शुरू होकर जनता महाविद्यालय अजीतमल पर संपन्न होगी और प्रतियोगिता में कार्यकर्ता व युवा दौड़ में बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।
दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा। बैठक में एड० आशीष तिवारी जिला उपाध्यक्ष, जिला मीडिया प्रभारी अमित तिवारी (रवि), रवि सेंगर जिला मंत्री, भानू दुबे जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रतीक सेंगर, आलोक दिवाकर मण्डल अध्यक्ष, प्रशान्त तिवारी (भोले), रवि सेंगर, अखिलेश भदौरिया, ब्रजराज सिंह गुर्जर, भानू ठाकुर आदि मौजूद रहे।