उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेसी रवाना

ग्लोबल टाइम्स
न्यूज़ नेटवर्क
रामप्रकाश राठौर

शाहाबाद, हरदोई। प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के निर्देशन में सैकड़ों की संख्या में हरदोई से कार्यकर्ता व पदाधिकारी लोनी गाजियाबाद में ‘भारत जोडो यात्रा’ में शामिल होने के लिए अंबेडकर पार्क से रवाना हुए।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने बताया कि राहुल गाँधी जी प्रेम, सद्भावना के संदेश को घर घर तक पहुंचाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा से नफरतवादी, साम्प्रदायिक शक्तियों के हौंसले पस्त हो गए। देश मे अब लोग सरकार से मंहगाई, बेरोजगारी, के मुद्दे पर सवाल पूंछ रहे हैं। इस यात्रा में शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, बिलग्राम मल्लावां पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल, सवायजपुर पूर्व प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू, सांडी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी आकांक्षा वर्मा, जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हसीब खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव, सुनील शर्मा, अजय शुक्ला, सीपी सिंह, सन्तराम वर्मा, मो इसरार, रामेंद्र सिंह तोमर, सत्यपाल वर्मा,बृजेश वर्मा, यूसुफ गाजी, अयान खान, गुड्डू मिश्रा शकील खान, शैलेन्द्र वर्मा, इस्लाम गाजी, सर्वेश कुशवाहा, राम औतार वर्मा, कमलेश वर्मा, सालिक राम पाल, गुलजार अहमद, शाजू खान, आदि सैकडों साथी व पदाधिकारी राहुल जी साथ इस यात्रा में राज्य यात्री के रूप में शामिल होने लोनी गाजियाबाद रवाना हुए।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button