उत्तर प्रदेशलखनऊ

पूर्व कृषि राज्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले कमलेश

प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी ने गाड़ी में लगाया भाजपा का झंडा,पट्टिका पहनाकर किया सम्मान

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, दिबियापुर संवाददाता प्रवीण राजपूत।

दिबियापुर औरैया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर उप्र सरकार के पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत के साथ भाजपा नेता कमलेश अवस्थी, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश अग्निहोत्री, भाजपा नेता अमर सिंह राजपूत, प्रमोद राजपूत आदि ने शिष्टाचार भेंट की।
इसके पश्चात भाजपा प्रदेश मुख्यालय कार्यालय पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने पूर्व कृषि राज्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश अवस्थी की गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगाया और भाजपा की पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया, और पार्टी के लिए कार्य करने पर बल दिया। मालूम हो कि नगर के मुहाल विकास कुंज निवासी कमलेश अवस्थी वर्ष 1996 से भाजपा से जुड़े हुए है और वह लगातार सोशित पीड़ितो की सदैव सुनवाई कर व जनपद के आम जन मानस के सुख दुख में सहभाफिया करते है और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में व प्रत्येक चुनाव में सक्रिय होकर भाजपा के लिए कार्य करते हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button