उत्तर प्रदेशलखनऊ

माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की मंडलीय बैठक 8 को

वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर में होगी बैठक प्रदेश पदाधिकारी भी आएंगे

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल नेटवर्क जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की मंडलीय बैठक 8 जनवरी को वैदिक इंटर कॉलेज में होगी। इस बैठक में प्रदेश संरक्षक ,प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष भी मौजूद रहकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याएं हल कराने की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे।
माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन के बाद पहली बैठक होनी है। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष विमलेश कुमार यादव और जिला मंत्री उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस बार जिला कार्यकारिणी के साथ कानपुर मंडल स्तरीय बैठक भी औरैया जनपद में ही आयोजित की जानी है। मंडल स्तरीय बैठक 8 जनवरी को सुबह 11 बजे से वैदिक इंटर कॉलेज दिबियापुर में होगी। इस बैठक में प्रदेश संरक्षक ओम प्रकाश यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला और प्रांतीय महामंत्री शिव बहादुर यादव भी शामिल होंगे। जिससे औरैया जनपद और कानपुर मंडल के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर पहल कर हल कराया जा सके।l बैठक में कानपुर मंडल के सभी पदाधिकारी और औरैया जिले के सभी पदाधिकारी समय से उपस्थित होकर सहभागिता करना सुनिश्चित करें। बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान कराने की रूपरेखा तय की जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button