उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस मनाया गया


????????????????????????????????_____________
प्रवीण मिश्रा
Global Time’s-7News
Network Mathura


मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सेठ बाड़ा मथुरा स्थित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हूए, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने कहा कि आज ही के दिन 28 दिसंबर 1885 को ए ओ ह्यूम द्वारा कांग्रेस की स्थापना की गई, और आज कांग्रेस ने अपनी स्थापना के 137 साल पूरे कर 138 वे साल में प्रवेश किया है, अंग्रेजों से भारत को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में काँग्रेस भारत की सबसे बड़ी और प्रमुख जनसंस्था थी,और भारत की आजादी में इस पार्टी ने सबसे बड़ा और निर्णायक योगदान दिया अब इस देश को नफरत से वैमनस्यता और ईर्ष्या से मुक्त कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, हमें उनके प्रयासों में सहभागिता कर इस देश से नफरत को मिटाना है।
जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में हुई इसके संस्थापकों ए.ओ.ह्यूम, दादाभाई नैरोजी तथा दिनशा वाचा के द्वारा इसकी स्थापना में अहम भूमिका निभाई गई कांग्रेस की स्थापना में 72 व्यक्तियों का योगदान रहा,
आजादी के बाद कांग्रेस का सफर आधुनिक भारत की कहानी कहता है और यही इतिहास है, भारत की स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में जन संस्था के रूप में उभरी कांग्रेस जन कल्याण के कार्य करती रही और आज भी स्वतंत्र भारत में आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है, हमारे नेता राहुल गांधी आम आदमी के रहन-सहन और व्यवहार को उनके कष्टों को देखने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा कर रहे हैं वे भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से आम जनता से रूबरू हो रहे हैं, और उनकी इस भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को पुनर्जीवन प्राप्त हुआ है कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश बना है निश्चित ही आने वाला समय कांग्रेस का है और हम पुन: सत्ता में वापसी करेंगे
जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 72 व्यक्तियों के समूह जिनमें प्रमुख रूप से ए.ओ.ह्यूम, दादाभाई नैरोजी और दिनशा वाचा प्रमुख रूप से रहे जिनके द्वारा स्थापना की गई, भारत की आजादी के समय कांग्रेस सबसे बड़ी और सबसे प्रमुख एक जन संस्था थी जिसका स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में निर्णायक प्रभाव रहा है आज भी कांग्रेस आमजन के संघर्ष के लिए सदा उद्यत रहती है, हम आप सभी मिलकर अपने नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लें।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुनील उपाध्याय गांधी ,अशोक शर्मा, बृजेश शर्मा एडवोकेट, रमेश कश्यप, कायम कुरैशी, जयवीर सिंह ,रोशन लाल, राजू अब्बासी, मुकेश ठाकुर, सूरज चौधरी, मोहम्मद वसीम, गोपाल ठाकुर, बंटी चौधरी ,सतीश चौहान, शिवम वर्मा, अनिल कुमार, राजेंद्र वशिष्ट, रवि कुमार एडवोकेट, गौरव कुमार, सोनू सैनी, मनोज शर्मा एडवोकेट ,सोनू कुमार, दरवेश पंडित, अश्विन शुक्ला , ठाकुर प्रियपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button