भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद भदौरिया का हुआ निधन

बीती रात अचानक बिगड़ी हालत कानपुर के एक अस्पताल में ली आखिरी सांस
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।
बिधूना,औरैया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्रय विक्रय समिति लिमिटेड बिधूना के अध्यक्ष व एजुकेशन सोसाइटी बिधूना के सदस्य सूरजपुर कस्बा बिधूना निवासी गोविंद सिंह भदौरिया के हुए आकस्मिक निधन पर समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बीती रात श्री भदौरिया की अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली है।
श्री भदौरिया के निधन पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक, सांसद रामशंकर कठेरिया, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सपा की राष्ट्रीय नेत्री रचना सिंह सेंगर, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस, पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह, विधायक रेखा वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व चेयरमैन आदर्श मिश्रा, चेयरमैन अमित कुमार, उमा सिंह यादव, मुरारी लाल यादव एडवोकेट, रविंद्र कुमार पांडे एडवोकेट, पूर्व प्रधान शिवमंगल सिंह सेंगर, ब्लाक प्रमुख अछल्दा डॉ शरद राणा, ब्लॉक प्रमुख बिधूना के प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, भाजपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, डॉ मनोज चौहान, डॉ अपरबल सिंह भदौरिया, राकेन्द्र भदौरिया, केशव सिंह सेंगर व बंटू गुप्ता आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।