उत्तर प्रदेशलखनऊ

डीएम व एडीएम सहित अधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को दी विदाई


ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क

बी जी मिश्र
हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में नगर मजिस्ट्रेट डॉ सदानन्द गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गयी। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा नगर मजिस्ट्रेट डॉ सदानन्द गुप्ता का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयीं। अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी द्वारा बुके स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों की ओर से कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतीश चंद्र एवं मंत्री मोहम्मद परवेज द्वारा स्वागत किया गया। विदाई के अवसर पर बोलते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक सेवाओं का अनिवार्य अंग है। लेकिन काम की खुशबू सदैव बनी रहती है।

डॉ गुप्ता ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने कहा कि डॉ सदानन्द गुप्ता जैसे क्षमतावान अधिकारी के साथ प्रशासनिक टीम में कार्य करना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने जिला प्रशासन की मजबूत रीढ़ के रूप में सदैव एक उदाहरण प्रस्तुत किया।नवागत सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी का जनपद में स्वागत किया गया। नगर मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। अपने संबोधन में डॉ गुप्ता ने कहा कि जनपद हरदोई का कार्य काल उनके लिये सदैव यादगार रहेगा। हरदोई में सभी अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा द्वारा किया गया ।इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी व कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button