बेसहारा गौमाता को सहारा देने,सेवा करने से ही मानव परमात्मा की शरण प्राप्त कर मोक्ष गति पा सकता है !

ग्लोबल टाइम्स – 7 न्यूज नेटवर्क
12नवम्बर 2022
आलोक चतुर्वेदी
मैथा तहसील प्रभारी
बेसहारा गौ माता को सहारा देकर उसकी सेवा कर मानव सहज ही परमपिता परमात्मा की शरण प्राप्त कर मोक्ष गति पा सकते हैं। गौपूजन करने के पश्चात यह बात राघव गोर्धन गौशाला के संचालक राघव शुक्ला ने भक्तों के बीच कही।
नगर पंचायत शिवली में स्थित राघव गोवर्धन गौशाला में बेसहारा गौ वंशियों को संरक्षित कर निस्वार्थ भाव से उनकी सेवा की जा रही है। मौजूदा समय में गौशाला में 212 गौवंशी मौजूद हैं जिनकी विधिवत सेवा की जा रही है। गौशाला में भग्गो भक्ति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां स्थापित गोपेश्वर महादेव भगवान का भव्य श्रृंगार कर हवन पूजन करने के साथ ही विधिविधान से गौमाता का पूजन अर्चन करने के दौरान गौशाला के संचालक राघव शुक्ला ने यहां मौजूद भक्तों को बताया कि सनातन धर्म के अनुसार गौमाता ही समस्त देवी देवताओं की आराध्य हैं। गौमाता की सेवा करने मात्र से समस्त भूखंडों की सेवा हो जाती है।

जिन लोगों द्वारा अपने घरों में पाली गयी गौ माता को बेसहारा छोड़ दिया गया है निश्चित तौर पर उन्हें परम पिता परमात्मा कभी भी माफ नहीं करेगा तथा गौमाता भी ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी, जिसके परिणाम स्वरूप ऐसे लोगों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। राघव शुक्ला ने बताया कि उसने गौसेवा करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। गौसेवा करने से उसे बेहद शांति की अनुभूति होती है। उसके साथ ही उसकी मां सावित्री शुक्ला, पिता धर्म नारायण शुक्ला, बहन शालिनी शुक्ला भी रात दिन गौसेवा में लगे रहते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक खुबानी, सुशील कुमार शुक्ला,रजोल मिश्रा,अमर नाथ खंडेलवाल, मनोज अग्रवाल, पंकज सचान, रामजी अग्निहोत्री, दिनेश चंद गुप्ता, रमेश कानजानी,नीरज लालवानी, अनिल धनवानी, टेकचंद तिलोकानी, चन्द्रशेखर द्विवेदी सहित भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे।