मुख्य विकास अधिकारी ने भ्रष्टचार के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही !

ग़ाम पंचायत परहुली विकास खण्ड के ग़ाम प़धान से की गयी गवन राशि की वसूली
राजकीय कार्यों के हित में उपयोग की जाने वाली धनराशि का दुरुपयोग किये जाने पर मुख्य विकास ने ग्राम पंचायत परहुली विकास खंड झींझक के तत्कालीन ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किए गए गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए वसूली कराए जाने की कार्यवाही
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कराई गयी जांच में दोषी पाए जाने पर एवं जिलाधिकारी के अनुमोदन पर की गई कार्यवाही
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
27 दिसंबर 2022
बताते चले कि राजकीय कार्यों के हित में उपयोग की जाने वाली धनराशि का दुरुपयोग किये जाने पर मुख्य विकास ने ग्राम पंचायत परहुली विकास खंड झींझक के तत्कालीन ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किए गए गबन की गई धनराशि 1824000.00(अठारह लाख चौबीस हजार मात्र) के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए वसूली कराए जाने की कार्यवाही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कराई गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कराई गयी जांच में श्री अनिल सिंह चौहान तत्कालीन प्रधान व श्री सुशील चौधरी तत्कालीन सचिव/ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत परहुली विकासखंड झींझक द्वारा शासकीय धनराशि का दुरुपयोग, गबन, गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के लिए दोषी पाए गए। गबन/दुरुपयोग की गई शासकीय धनराशि उत्तर प्रदेश राज्य अधिनियम की सुसंगत धारा में वर्णित व्यवस्था के अनुसार कराए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे की संस्तुति पर जिलाधिकारी नेहा जैन ने संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए गबन की गई धनराशि 1824000.00(अठारह लाख चौबीस हजार मात्र) वसूली किए जाने का अनुमोदन किया गया