पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री व सांसद स्वर्गीय जगन्नाथ चौधरी

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय
सिकंदरपुर (बलिया) पुण्यतिथि किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि उसके कर्मों की मनाई जाती है। पुण्यतिथि के अवसर पर हम लोग उनके कर्मों को आत्मसात कर उस पर चलने का संकल्प लेते हैं जिससे कि हम अपना जीवन भी सफल बना सकें। उक्त बातें पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने शनिवार को पूर्व मंत्री व सांसद स्वर्गीय जगन्नाथ चौधरी की 23वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय बस स्टेशन पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा । कहा की स्वर्गीय चौधरी जी ने जो अपने कार्यकाल में पूरे जनपद में नहरों का जाल बिछाने व सिंचाई के लिए सरकारी टुबेल की स्थापना की जिसका लाभ आज पूरे जनपद के लोग ले रहे है । जो कार्य बिना बजट के स्वर्गीय जगन्नाथ चौधरी ने किया आज उनके द्वारा किए गए कार्यों को वर्तमान जनप्रतिनिधियों को सबक लेते हुए उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर कार्य करने का संकल्प लिया जाए तो क्षेत्र का विकास करने से कोई नहीं रोक सकता। श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न दलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने पहुंचकर स्वर्गीय जगन्नाथ चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक दिनानाथचौधरी, ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी , छोटक चौधरी ,स्वामीनाथ यादव ,जय राम पांडेय ,भोला सिंह ,प्रयाग चौहान ,मुन्नी लाल यादव, गिरजेश मिश्रा ,सुरेंद्र यादव, प्रयाग चौहान, मोहन कांत राय ,डॉ बालकृष्ण यादव आदि लोग उपस्थित रहे अध्यक्षता उमेश राय व संचालन मदन यादव ने किया






