उत्तर प्रदेशलखनऊ

साइबर क्राइम की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा एवं यातायात के प्रति किया गया जागरूक

Ashish Singh
District correspondent
Global times7news network

फतेहपुर आज जनपद फतेहपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिलाओ की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन, साइबर क्राइम की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के अभियान के क्रम में आर एस एक्सेल एकेडमी फतेहपुर में “यातायात मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा” के तत्वाधान में आयोजित वृहद जन जागरूकता संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र प्रयागराज चन्द्रप्रकाश व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया
विद्यालय प्रशासन की तरफ से पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक को साल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। और पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के द्वारा मेधावी छात्र – छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बोधन के दौरान छात्र- छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, अनुशासन एवं यातयात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी। पुलिस महानिरीक्षक अपने वक्तव्य में छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा , सोशल मीडिया , यातायात नियमों व बालश्रम के बारे में जागरूक किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गए।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button