उत्तर प्रदेशलखनऊ

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति का 15 वां स्थापना दिवस मनाया गया

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति औरैया का 15 वां स्थापना दिवस समिति कार्यालय दिबियापुर बस स्टैंड के ऊपर औरैया में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणा वादिनी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिक का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा भविष्य में समिति की वार्षिक पत्रिका प्रकाशन के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति औरैया के 15 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार 25 दिसंबर को अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने की। संपन्न हुए कार्यक्रम के दौरान जय नारायण अवस्थी को अति वरिष्ठ नागरिक के लिए सम्मानित किया गया।श्री अवस्थी सहित समस्त पदाधिकारियों के द्वारा मां सरस्वती का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर बुद्धसेन सक्सेना, प्रेम नारायण गुप्ता, डॉ विनोद चंद्र उपाध्याय व देवेंद्र त्रिपाठी द्वारा समिति के संचालन व विकास पर विचार व्यक्त किए गये, तथा भविष्य में समिति की वार्षिक पत्रिका प्रकाशन के लिए विनोद चंद्र उपाध्याय व विश्वनाथ सिंह सेंगर के संयोजन में कमेटी गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। रमेश चंद्र शर्मा, रवि शंकर गुप्ता, डॉक्टर गुरु प्रताप सिंह व महेंद्र अवस्थी द्वारा काव्य पाठ किया गया। समारोह में राकेश गुप्ता, नागेश पाठक, भीमसेन सक्सेना, ज्ञान सक्सेना, विशिष्ट संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुशवाहा, श्याम बाबू बाजपेई, श्याम बाबू कश्यप व रामनाथ गौतम बाबरपुर आदि लोग मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button