उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप मे मनाया

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर बिधूना में सुशासन दिवस के रूप में कार्यक्रम संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानवेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड भारतीय जनता पार्टी मौजूद रहे । कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, प्रमोद अग्रहरि जिला प्रभारी, श्रीकांत पाठक पूर्व जिला अध्यक्ष, कमल दोहरे जिला पंचायत अध्यक्ष , अनिल गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष , मंजू सिंह नगर पंचायत संयोजक बिधूना, विमल कटिहार नगर पंचायत प्रभारी बिधूना, दिलीप मिश्रा, समाजसेवी कमलेश अवस्थी, सुवेंद्र सिंह गौर मंडल प्रभारी बिधूना, आशीष वर्मा मंडल अध्यक्ष बिधूना, कार्यक्रम संयोजक तेजेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम संचालन भाजपा जिला महामंत्री शिव सिंह भारती ने किया।
उधर वार्ड नंबर 12 रामकृष्ण नगर एवं वार्ड नंबर 10 बाबू दयाराम नगर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, पूर्व प्राचार्य डीपी सिंह, सुखलाल गुप्ता, गिरीश तिवारी, राजेश पांडे , नरेश पोरवाल, पप्पू पोरवाल, गौरव राजपूत, विपिन राजपूत, रजौली शर्मा बॉस, कृपा शंकर गुप्ता, एडवोकेट आकाश मिश्रा, अध्यापक संजय मिश्रा ,कैलाश राजपूत, अजय सिंह चौहान, अभय प्रजापति आदि प्रमुख कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। संचालन क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अवधेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया। पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत एवं पूर्व प्राचार्य डीपी सिंह ,सुखलाल, गिरीश तिवारी आदि ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की” मन की बात “कार्यक्रम को भी सुना।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button