नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का रालोद कार्यकर्ताओ द्वारा माला पहनाकर व मिठाई खिलाई !

Ashish singh
District correspondace
Global times 7news network
फतेहपुर। राष्ट्रीय लोकदल को जनपद में मज़बूती देने के लिये रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव सांसद जयंत चौधरी ने जनपद के खागा तहसील के धाता ब्लाक निवासी डॉ विद्या कांत सिंह को जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव भोपाल सिंह ने बताया कि राष्टीय लोकदल के संगठनात्मक ढांचे को जिले में मज़बूत करने के लिये एव निकाय व लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए राष्टीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की अनुशंसा पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा विद्या कांत सिंह को जनपद की लगाम दी गयी है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष का रालोद कार्यकर्ताओ द्वारा माला पहनाकर व मिठाई खिलाई कर स्वागत किया गया। इस दौरान नव मनोनीत जिलाध्यक्ष विद्याकांत सिंह ने कहाकि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी गयी है वह उसका निर्वहन करने के साथ ही गांव गांव जाकर किसानो को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होने कहाकि किसानो की समस्याओं के समाधान के लिये संगठन सड़क से लेकर संसद तक सँघर्ष करने का काम कर रही है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण के दिखाए मार्गो पर चलते हुए उनके आदर्शों व शिक्षाओं के अनुसार किसानों व मज़दूरों व युवाओ के लिये काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।