उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजेश पोरवाल ने सपा छोड़ भाजपा का थामा दामन

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

बिधूना,औरैया। समाजवादी पार्टी से अछल्दा नगर पंचायत में दो बार लगातार अध्यक्ष पद पर काबिज रहे राजेश कुमार पोरवाल उर्फ राजू ने सोमवार को समाजवादी पार्टी से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है इस बार सपा से टिकट की संभावना क्षीण होने से खिन्न होकर उन्होंने ऐसा निर्णय लिया है।
अछल्दा नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर समाजवादी पार्टी के टिकट पर पिछले दो चुनावों से लगातार रहे काबिज रहे राजीव कुमार पोरवाल उर्फ राजू ने सोमवार को भाजपा की बैठक में भाजपा से नगर पंचायत अछल्दा के चुनाव प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल शुक्ला भाजपा के अछल्दा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर कई भाजपा नेताओं की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थाम लिया है। सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अछल्दा के नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार पोरवाल उर्फ राजू का भाजपाइयों ने का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया है। समाजवादी पार्टी से भाजपा शामिल हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार पोरवाल के भाजपा में शामिल होने को लेकर अछल्दा के ब्लाक प्रमुख शरद राणा के बीच बैठक में काफी नोकझोंक भी देखने को मिली। बैठक में राजू शर्मा जितेंद्र तिवारी राहुल सोनी सम्राट श्रीवास्तव गौरव श्रीवास्तव गौरव कृष्ण कुमार अवस्थी गुड्डू गौर मंजू सिंह चौहान इंदु तिवारी मोनिका शर्मा सहित तमाम प्रमुख भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button