उत्तर प्रदेशलखनऊ

जन अर्धांगिनी फाउंडेशन को एक गौ शाला मिली चलाने के लिए


GLOBAL TIMES-7NEWS
NETWORK


आगरा मंडल।थाना सैया के गाँव तेहरा मे ग्राम पंचायत मे बनी नई गौ शाला को ग्राम पंचायत आधिकारी सरिता छत्रपति और ग्राम प्रधान राजेश कुमार के द्वारा जन अर्धांगिनी फाउंडेशन को आजीवन चलाने के लिए दी गई तथा जन अर्धांगिनी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्म सिह ब्रजवासी ने आपने सहयोगी अखंड राष्ट्रीय वादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिह सेगर के नेतृत्व मे ली। गौ शाला मे 50 गौ वंश के लिए बनाई गई है इसमे गौ वंश के खाने के लिए, पानी पीने के लिए और घुमने फिरने के लिए कार्य हो चुका है इसमे गौ वंश के भूसा के लिए एक कमरा बनाया जा रहा। जन अर्धांगिनी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्म सिह ब्रजवासी ने गौ शाला का नाम ब्रजवासी गौ सेवा समिति रखा है इसके अध्यक्ष महंत चंदन दास महाराज सहसराम आश्रम फिरोजाबाद वाले, सचिव दिनेश सिह सेगर तेहरा वाले, कोषाध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ब्रजवासी वाटिका परखम मथुरा,मीडिया प्रभारी ठाकुर संजय सिंह तोमर खेरागढ, सलाहकार एडवोकेट राजेंद्र सिंह सिकरवार, देखरेख ग्राम प्रधान राजेश कुमार मौर्य, सदस्य ठाकुर जीतेंद्र सिह धाकरे नगला केशरी,ठाकुर रघुनाथ सिह धाकरे बीरई और अन्य कार्यकर्ताओ जुडे हुए है। गौ वंश की सेवा को फाउंडेशन अच्छे तरह से चलाएगी। डॉक्टर सेगर ने बताया कि गौ सेवा हिन्दू समाज की सबसे बड़ी से है तथा संत धर्म दास महाराज ने बताया कि गौ माता के समान कोई नही है क्योकि गौ माता मे तैतीस करोड देवताओ का बास करते है हमारे ब्रज नगरी मे गौ माता की सेवा के लिए लोग देश विदेश से सेवा करने के लिए आते है और जीवन भर गौ वंश की सेवा करते है

Global Times 7

Related Articles

Back to top button