उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी नेहा जैन ने अचानक आज रसधान गौशाला का औचक किया निरीक्षण

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
13 दिसंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन ने आज सुबह 10 बजे के लगभग कस्बा रसधान में पहुंचकर गौशाला की जमीन का भौतिक निरीक्षण किया। एवं निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर संबंधित विभाग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सुधार लाए जाने की दिशा निर्देश दिए।

प्राप्त खबरों के अनुसार जिलाधिकारी कानपुर देहात एवं परगना अधिकारी सिकंदरा पूनम गौतम ने आज कस्बा रसधान स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधान राजेंद्र बाबू एवं सचिव को खामियां पाए जाने पर चेतावनी देकर सुधार लाए जाने के निर्देश दिए।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button