उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा सिर्फ लोगों को बांटने और नफरत फैलाने के काम में जुटी है-अनिल यादव

इटावा जनपद से आई औरैया जिले में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया गया

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस यूपी में खुद को मजबूत करने में जुटी है। जिसके चलते यूपी के हर जिले में भारत जोड़ो यात्रा से माहौल बनाने की कोशिश है। सोमवार को इटावा जनपद से आई औरैया जिले में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया गया। भारत जोड़ो यात्रा से लोगों को नफरत भूलकर एकता का संदेश दिया जाएगा।
प्रादेशिक भारत जोड़ों यात्रा का शुभारंभ औरैया जिले के सहार विकासखंड के ग्राम असेनी में इटावा से चलकर आए कांग्रेस के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव व प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी एवं मनोज पाल जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस के नेतृत्व में प्रारंभ होकर दिबियापुर घूमते हुए औरैया एलजी गार्डन से प्रारंभ होकर सुभाष चौक होते हुए पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे पर समापन हुआ। यात्रा पूरे जनपद में लगभग 20 किलोमीटर पैदल चली। जिसमे प्रमुख रूप से रानू दुबे, धर्मेंद्र प्रकाश शुक्ला , रामू पेंटर, अहसान मोहम्मद, संतोष भदौरिया, आशीष यादव, सोभित त्रिपाठी आदि तमाम कांग्रेसी जन सम्मलित हुए। वही यात्रा के दौरान दिबियापुर में कांग्रेस के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव व प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी और मंहगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार का ध्यान नहीं है। भाजपा सिर्फ लोगों को बांटने और नफरत फैलाने के काम में जुटी है। दिबियापुर में यात्रा में चल रहे सभी पदाधिकारियों का अंशु तिवारी ने मालार्पण कर स्वागत किया और औरैया तक यात्रा के साथ पैदल भी चले।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button