उत्तर प्रदेशलखनऊ

जीएसटी विभाग द्वारा छापामार अभियान की खबर पाकर सिकंदरा के बाजारों में पसरा सन्नाटा।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
12 दिसंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। जीएसटी विभाग की छापामारी अभियान व्यापारियों के लिए आए दिन सरदर्द बन रहा है। जिसके कारण आज कस्बा सिकंदरा में छापे की खबर पाकर प्रतिष्ठान बंद कर दिए। वहीं पर दुकानें बंद देखकर सैकड़ों ग्राहक खरीदारी से वंचित नजर आए। प्राप्त खबरों के अनुसार शासन के निर्देशानुसार जीएसटी विभाग इस समय छापामार अभियान चला रही है। कस्बा सिकंदरा की दर्जनों व्यापारियों ने हमारे संवाददाता को बताया कि पिछले 1 सप्ताह से कस्बा सिकंदरा में साप्ताहिक बाजार के दिन जीएसटी विभाग द्वारा छापामार अभियान कि अचानक खबर पाकर हम सभी व्यापारी भया ग्रस्त हो गए हैं। जिससे प्रतिष्ठान बंद करना हम लोगों की मजबूरी बन गई है। उल्लेखनीय है कि जीएसटी विभाग द्वारा हर जनपदों में तेजी के साथ जीएसटी विभाग का छापा मार अभियान निरंतर चल रहा है। जिसके कारण व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल हर दिन दिखाई दे रहा है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button