उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगेश लोधी को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड मिलने पर किया खुशी का इजहार

औरैया में राजपूत लोधी समाज के लोगों ने की उज्जवल भविष्य की कामना

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। विगत दिवस मुंबई में मिला सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता का अवार्ड वर्ष 2022 के सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मे मुंबई के तमस आईकानिक अवार्ड ने नवाजा माईसेम सीमेंट कंपनी झांसी मे कार्यरत जोगेश लोधी राजपूत अल्लाहपुर रुटौल तहसील -कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद राज्य उत्तर प्रदेश के मूल निवासी है विगत आठ दस वर्षो से सामाजिक कार्यों मे विशेष अभिरुचि रखने के कारण सैकड़ो लोगो की निःस्वार्थ भाव से सहयोग कर चुके हैं। पुरुषार्थ की भावना को देखते मुंबई की तमस आईकानिक अवार्ड संस्था ने विशेष सम्मान के साथ सम्मानित किया। सम्मानित होने पर औरैया में खुशी का इजहार करने वाले प्रमुख रूप से योगाचार्य अनिल राजपूत प्रदेश सचिव अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा उत्तर प्रदेश, उमेश लोधी, मनोहर लाल एडवोकेट, जय सिंह, शमशेर सिंह, लाखन सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अमर सिंह सहित इष्ट मित्रों ने खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही समाज के लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button