उत्तर प्रदेशलखनऊ

ब्लाक समाधान दिवस पर आयीं कुल तीन शिकायतें

एक शिकायत का हुआ मौके पर निस्तारण


ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
07 दिसम्बर 2022
शिवली कानपुर देहात, जन समस्याओं के निस्तारण हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज ब्लाक मैंथा में आज समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी द्वारा की गई|
आज आयोजित हुए समाधान दिवस पर कुल तीन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया| समाधान दिवस पर आईं समस्याओं के निस्तारण के उपरांत खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारियों की बैठक आहूत की गई जिसमें गतिमान बिकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधूरे पड़े कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया| शासन की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं नन्दी गौशालाओं, अमृत सरोवरों आदि पर चर्चा करते हुए उन्हें बरीयता देते हुए यथाशीघ्र पूर्ण करने को खण्ड विकास अधिकारी द्वारा जिम्मेदारों को आदेशित किया गया|आज की बैठक में एक. डी. ओ. पंचायत श्याम सुंदर पाल, सचिव राजीव द्विवेदी, खुशबू श्रीवास्तव, पुनीत त्रिपाठी, आभा मिश्रा, दीपिका त्रिपाठी, सरफराज हुसैन,, हृदेश कुमार, आकाश आदि लोग उपस्थित रहे |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button