01 किलो 150 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया एक व्यक्ति

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
01 दिसम्बर 2022
शिवली कानपुर देहात, क्षेत्र की सुरक्षा हेतु गश्त कर रही पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को संदेह होने पर पकड़ लिया गया जिसके पास से 01 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया |
शिवली कोतवाली में कार्यरत उपनिरीक्षक अंकित यादव अपने हमराह कांस्टेबल दीपक तथा कांस्टेबल जय कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी शिवली रसूलाबाद रोड रुरा मोड़ के पास एक व्यक्ति रुरा की ओर से हांथ में एक पालीथिन लिए आ रहा था तभी उसकी नजर सामने खड़ी पुलिस पर पड़ गयी, पुलिस को देखकर वह व्यक्ति वापस पीछे लौट कर भागने लगा, पुलिस को शक होने पर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया गया |48 वर्षीय सुभाष नगर कस्बा शिवली कानपुर देहात निवासी मुकेश पुत्र स्व० बृजमोहन की तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो एक सौ पच्चास ग्राम गांजा बरामद किया गया जो अवैध रूप से बेचने के लिए लिए जा रहा था | कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को एन. डी. पी. एस. अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया है





