उत्तर प्रदेशलखनऊ
थाना समाधान दिवस आज पहली बार सिकंदरा में सन्नाटे में हुआ तब्दील कुर्सियां भी अंतिम समय तक खाली नजर दिखी।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
26 नवंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। समाधान थाना दिवस अपने निर्धारित समय पर थाना सिकंदरा में विजय सिंह इंस्पेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। लेकिन फरियादियों की अभाव में दोपहर 2 बजे तक किसी भी सक्षम अधिकारी के उपस्थित ना होने के कारण सन्नाटे में तब्दील बना रहा। प्राप्त खबरों के अनुसार आज थाना सिकंदरा में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें किसी भी सक्षम अधिकारी के आने की खबर पाकर पुलिस कर्मियों ने आगंतुक कक्ष में कुर्सियों का भारी पैमाने पर इंतजाम किया था। लेकिन अंतिम समय तक कोई भी सक्षम अधिकारी नजर नजर नहीं दिखे। वहीं पर फरियादी भी नजर ना आने के कारण समूचा थाना समाधान दिवस सन्नाटे में तब्दील बना रहा। उल्लेखनीय है कि अंतिम समय तक कुर्सियां खाली नजर आई।