उत्तर प्रदेशलखनऊ

यात्री सुविधा समिति, के सदस्यों ने प्रयागराज मण्डल के कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन स्टेशन का किया निरीक्षण

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज नेटवर्क टीम
रिजवान खान
20 अगस्त 2022

रेल प्रशासन अपने सम्मानित रेल यात्रियों को और बेहतर यात्री सुविधायें प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहा है| इन सुविधाओं का अवलोकन करने हेतु अपने दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत यात्री सुविधा समिति द्वारा प्रयागराज मण्डल के विभिन्न स्टेशनों का दौरा किया गया|
इसी क्रम में आज दिनाँक 20.08.22 को यात्री सुविधा समिति, रेलवे बोर्ड नयी दिल्ली के सदस्यों की टीम द्वारा प्रयागराज मण्डल के स्टेशनों के निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया | उन्होंने स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं जैसे पेयजल की उपलब्ध सुविधाओं, प्लेटफार्मों , प्रतीक्षालयों, विश्रामालयों, आरक्षण कार्यालय, एवं परिसर क्षेत्र आदि का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया | इसी क्रम में समिति द्वारा प्रयागराज जंक्शन स्टेशनों का भी निरीक्षण किया यात्री सुविधा समिति के सदस्यों ने कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर यात्रीयों के लिए रेलवे द्वारा उपलब्ध काराई जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में यात्रियों से फीडबैक भी लिया | यात्रियों द्वारा स्टेशन की साफ़ सफाई, स्टाफ के व्याहार सहित उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की गई


इस अवसर पर समिति के सदस्य गोट्टाला उमा रानी, निर्मला किशोर गोलोनिया, अभिजीत दास, के रवी चंद्रन, कुलदीप सिंह, तजेंद्र सिंह शरण, गीता ठाकुर, रिचा पाण्डेय मिश्रा , भजन लाल मिश्रा, राजेंद्र अशोक फडके, मधुसूदन सहित उप मुख्य यातायात प्रबंधक आशुतोष सिंह एवं मंडल के अन्य अधिकारी गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button