उत्तर प्रदेशलखनऊ

व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का हुआ गठन

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी, औरैया समाचार संपादक डॉ धर्मेन्द्र गुप्ता/ब्लॉक ब्यूरो ब्रजेश बाथम।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट)के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर शुक्रवार को कंचौसी व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से व्यापार मंडल व युवा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।साथ ही कंचौसी के नगर उद्योग व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल, किराना व्यापार मंडल, गल्ला व्यापार मंडल, कपड़ा व्यापार मंडल व सर्राफा व्यापार मंडल की प्रांतीय सदस्यता ग्रहण कराई गई।बैठक में आये मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष लाले वर्मा का नवनियुक्त नगर अध्यक्ष ने चांदी का मुकुट एवं अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष रविकांत वर्मा जिला महामंत्री मनोज कुमार ,नगर अध्यक्ष अजीतमल ,बाबरपुर रवि वर्मा,नगर उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं मनोनीत नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रानू पोरवाल ,मनोज यादव नगर उपाध्यक्ष,रोहित यादव गब्बर कोषाध्यक्ष,गिरवर त्रिपाठी महामंत्री सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए । जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने किसी भी व्यापारी के उत्पीड़न पर हर संभव मदद का भरोसा दिया और नवनियुक्त नगर अध्यक्ष से दो सप्ताह में कार्य कारिणी गठन करने का निर्देश दिया। बैठक में मनु पोरवाल,जगत सिंह ,डॉ हुकुम सिंह कुशवाहा,गोपाल गुप्ता,पूर्व प्रधान दीपू गुप्ता,डॉ मनोज यादव, संजय यादव रिंकू,अनिल कुमार सिंह, स्नेह वर्मा सहित अन्य व्यपारी मौजूद रहे।बैठक में कस्बे की साप्ताहिक बन्दी पर विचार किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button