उत्तर प्रदेश

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

                                          कब्जे से 2 अदद तमंचा व चार अदद जिन्दा कारतूस तथा एक अदद मो0सा0 बरामद                                            *-पुलिस अधीक्षक अभिषेक आर शंकर द्वारा प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा किया गया*                        
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 24 मार्च 2025*                                                *#औरैया।* पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के पर्यवेक्षण में व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बिधूना भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सहार पुलिस द्वारा दिनांक 24 मार्च 25 को थाना सहार पर पंजीकृत मु0अ0स0 44/25 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात से संबंधित अभियुक्तगण राम जी नागर, अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव प्रगति को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 2 अदद तमंचा 315 बोर व चार अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज व एक अदद मो0सा0 स्प्लेण्डर बरामद कर घटना का सफल अनावरण पुलिस कप्तान द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान किया गया।                                              . घटना का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान अभिषेक आर शंकर ने बताया कि गत 19 मार्च 2025 को वादी संदीप पुत्र सुमेर सिंह निवासी नगला दीपा थाना भोगांव जनपद मैनपुरी द्वारा थाना सहार पर तहरीर दी गयी कि मेरा भाई दिलीप जो कि हाइड्रा चलाने का काम करता है उसे कुछ अज्ञात व्यक्ति ग्राम पलिया में गेंहू के खेत में ले जाकर उसके साथ मारपीट कर मरणासन्न कर दिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहार पर अभियोग मु0अ0सं0 044/25 धारा 109 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। दौराने उपचार दिलीप की मृत्यु हो जाने के कारण अभियोग में धारा 109 को 103(1) में तरमीम कर दिया गया था। जिसके क्रम में थाना सहार व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आज दिनांक 24 मार्च 2025 को समय करीब 12.40 बजे हरपुरा मोड़ से 02 अभियुक्तगण राम जी नागर व अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 2 अदद तमंचा 315 बोर व चार अदद कारतूस 315 बोर नाजायज व एक अदद मो0सा0 स्प्लेण्डर  बरामद की गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना सहार पर विभिन्न धाराओं के अलावा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्ता प्रगति को उसकी ससुराल (घर) नगला दीपा थाना भोगांव जनपद मैनपुरी से गिरफ्तार कर थाना सहार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*पूछताछ विवरण-*                                        पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव और प्रगति यादव जो उसके गाँव की रहने वाली है उन दोनो में अवैध सम्बन्ध थे। प्रगति की शादी मृतक दिलीप हाल पता सेहुद थाना दिबियापुर से बिना उसकी मर्जी से 5 मार्च 2025 को करा दी गयी थी। प्रगति शादी से खुश नहीं थी। उन दोनों को मिलने में परेशानी होने लगी थी। प्रगति नें अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव को फोन पर कहा कि तुम दिलीप को रास्ते से हटा दो। फिर अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव और प्रगति नें योजना बनाई कि दिलीप को किसी से मरवा दिया जाये। इस पर अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव ने रामजी नागर से बात की जिसका सौदा 02 लाख रुपएं में हुआ था, जिसमे प्रगति ने एक लाख रुपएं दिया था। बाकि के पैसे का हिसाब करने हम यहां आये कि पुलिस ने पकड़ लिया।
*मृतक-* दिलीप पुत्र सुमेर सिंह नि0 ग्राम नगला दीपा थाना भोगाँव जिला मैनपुरी हाल पता सेहुद थाना  दिबियापुर जन0 औरैया।
*गिरफ्तार अभियुक्त विवरण-*
राम जी नागर उर्फ चौधरी पुत्र महेश चन्द्र निवासी ग्राम प्रेम नगर थाना अछल्दा जनपद औरैया 25 वर्ष। अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव पुत्र राम मनोहर निवासी हजियापुर थाना फफूँद जिला औरैया। प्रगति पत्नी स्व दिलीप निवासिनी नगला दीपा थाना भोगांव जनपद मैनपुरी आदि हैं।                                               
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*                                                प्रमुख रूप से निरी0 राजीव कुमार प्रभारी स्वाट टीम व उ0नि0 प्रशान्त सिंह मय टीम। पंकज मिश्रा प्रभारी थाना सहार मय हमराह आदि रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button