उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिकंदरा धान खरीद केंद्र पर पसरा है सन्नाटा सिर्फ खरीदारी कागजों पर जिससे बेचारा किसान दर-दर भटक रहा है।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
18 नवंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। राजकीय धान खरीद केंद्र कस्बा सिकंदरा में सिर्फ कागजों में खरीदारी हो रही है। जबकि वास्तविकता यह है। कि कस्बा सिकंदरा स्थित सहकारी समिति धान खरीद केंद्र पर खरीदारी के निर्देश 1 नवंबर 2022 से शुरू कर दिए जाने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। लेकिन धान खरीद केंद्र पर आज 18 नवंबर तक धान खरीद केंद्र पर सन्नाटा ही सन्नाटा नजर आ रहा है। सिर्फ लंबा चौड़ा बैनर खरीदारी की कहानी स्वयं बयां कर रहा है। प्राप्त खबरों के अनुसार कस्बा सिकंदरा स्थित सहकारी समिति धान खरीद केंद्र के प्रभारी इसरार अहमद ने हमारे संवाददाता को बताया कि धान खरीद केंद्र पर अभी तक समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। जिसके कारण किसानों की धान खरीद का क्रम शुरू नहीं किया गया है। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने बताया कि सरकार के निर्देश जारी होने के बावजूद अभी तक उपरोक्त केंद्र पर खरीददारी का सिलसिला नहीं जारी हुआ है। सिर्फ कागजों तक खरीदारी बैनर में दिखाई दे रही है। जिससे बेचारा किसान बेहद परेशान है। और निरंतर धान खरीद केंद्र पर चक्कर काट रहा है। जहां पर सुबह से शाम तक सन्नाटा ही सन्नाटा नजर आता है। क्या जिले के संबंधित विभाग के अधिकारीगण ध्यान देंगे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button