उत्तर प्रदेशलखनऊ

परगनाधिकारी सिकंदरा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया आज औचक निरीक्षण।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क 0040
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
17 जुलाई 2023

सिकंदरा

उपस्थित रजिस्टर को बारीकी से जांच कर हकीकत को परखा।

सिकंदरा कानपुर देहात। परगनाधिकारी सिकंदरा सुरभि शर्मा द्वारा आज अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की खबर पाकर ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। प्राप्त खबरों के अनुसार परगनाधिकारी सिकंदरा द्वारा 1 सप्ताह से औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों से इलाज के प्रति हालचाल पूछा। जबकि वहीं पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पूजा गोयल से चिकित्सक उपस्थित रजिस्टर तलब कर अनुपस्थित चिकित्सकों के प्रति हकीकत को परखा तथा भविष्य में सुधार लाए जाने की दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि अचानक औचक निरीक्षण के कारण स्वास्थ्य कर्मियों में काफी हड़कंप देखा गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button