उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछुआ समुदाय के लोगों का जीवन स्तर उठाने का निरंतर प्रयास कर रही- नुरूल हक

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा-यमुना नदी केे सदर घाट पर मत्स्य विभाग इटावा द्वारा एक लाख मत्स्य बीजं का संचय किया गया
फोटो-01,02,03
इटावा भारत सरकार प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मछुआ समुदाय के लोगों का जीवन स्तर उठाने का निरंतर प्रयास कर रही है साथ ही पर्यावरण संतुलन बना रहे इसके लिए सरकार रिवर रैंकिंग कार्यक्रम के तहत नदियों में बड़ी मात्रा में मत्स्य बीज डालकर रिवर रैंकिंग कार्यक्रम चला रही है।
उपरोक्त उद्गार इटावा यमुना नदी के तट पर आयोजित रिवर रैंचिंग कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उपनिदेशक मत्स्य कानपुर मंडल डॉक्टर नुरूल हक ने व्यक्त किए उन्होंने आगे कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि मछुआ समुदाय के लोग अपने पैरों पर खड़े होकर के रोजगार करें।
कार्यक्रम के प्रभारी मत्स्य विकास अधिकारी हिमांशु यादव ने बताया कि रिवर रैचिंग का आयोजन सदर घाट पुल के नीचे यमुना नदी इटावा में आयोजन किया गया। जिसमें एक लाख मत्स्य अंगुलिकाओं ( फिंगरलिंग साईज ) को यमुना नदी में छोडा गया। उन्होने आगे जनमानस को बताया गया कि जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ रही है उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन की आवश्यकता और मछली की मांग भी बढ़ रही है। इस प्रकार एक किफायती और पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार तरीके से मत्स्य संसाधनों के सद्उपयोग और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिये यह रिवर रैचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थायी मत्स्य पालन करने एवं जैव विविधता के संरक्षण परिस्थितिक तंत्र सेवाओ का आंकलन करने मत्स्य आवास क्षरण को कम करने में सहायता करता है।
भाजपा मछुआ प्रकोष्ठ जिला संयोजक जिला सहकारी मछली योजना समिति लि0 इटावा सचिव ओम रतन कश्यप ने कहा कि सरकार ने मछुआ समुदाय के लिए बीमा किसान क्रेडिट कार्ड सहित तमाम ऐसी सुविधाएं उत्पन्न की है जिससे कि मछुआ समुदाय के लोग रोजगार करके अपना जीवन स्तर सुधार सकते हैं हम सबको सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।

मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक आर0 एन सिंह कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पुष्पा देवी निषाद निषाद पार्टी विधानसभा अध्यक्ष रामनरेश मीडिया विभाग निषाद पार्टी महाराम सिंह निषाद प्रदेश की प्रथम महिला उद्यमी मत्स्य पालक श्रीमती शशीवाला डा0 कैलाशचन्द्र यादव एवं मत्स्य विशेषज्ञ मत्स्य महाविद्यालय डा0 ध्रुव यादव मत्स्य विकास अधिकारी रामाधार यादव सतेन्द्र सिहं आदि लोग उपस्थित रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button