शिक्षा

राम नाम जप कर मानव पा सकता मोक्ष !

चौबेपुर में चल रहे 11दिवसीय श्रीसीताराम नाम जप महा यज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़ !

ग्लोबल टाइम्स – 7
17नवम्बर 2022

चौबेपुर में चल रहे 11 दिवसीय श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ में उमड रही भक्तों की भीड़ ।चारों ओर भक्ति रस की धारा बहती नजर आ रही है ।यहां आने वाले भक्तों द्वारा अनवरत चल रहे भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने के पश्चात महंत 1008 स्वामी ज्ञानी दास त्यागी जी महाराज से आशीर्वाद ले अपने जीवन को कृतार्थ करते नजर आ रहे हैं। यहां अयोध्या धामसे आए राघव शरण दास जी महाराज द्वारा कही जा रही राम कथा का श्रवण कर‌ भक्त परमपिता परमात्मा श्रीराम की लीलाओं का अनुसरण कर रहे हैं।

भक्तों को कथा श्रवण कराते हुए व्यास जी महराज!


शिवली कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव में रिंद नदी किनारे बियाबान जंगल में स्थित हनुमान कुटी के महंत 1008 स्वामी ज्ञानी दास त्यागी जी महाराज, साध्वी महेश्वरी ,शिवम दास महाराज तथा शेखर दास महाराज की देखरेख में चौबेपुर में स्थित ठाकुर गुरुद्वारा में 108 कुंडीय राम नाम जप महायज्ञ कराई जा रही है जिसमें क्षेत्र के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है । यहां चारों ओर भक्ति रस की गंगा बहती नजर आ रही है अयोध्या धाम से पधारे राघव शरण दास जी महाराज द्वारा यहां भक्तों को राम कथा का रसपान कराया जा रहा है वही रहस्य लीला में मथुरा बिंद्राबन से आए पंडित दिनेश चंद्र तिवारी की पार्टी के कलाकारों के माध्यम से परमपिता परमेश्वर के लीलाओं का सजीव मंचन करवा लोगों को भाव विभोर किया जा रहा है। यहां उमड़ रही भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के भी पसीने छूट रहे हैं।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button