उत्तर प्रदेशप्रेरणालखनऊशिक्षा

सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बों में हर्षोल्लास के साथ सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में गणतंत्र दिवस मनाया गया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
26 जनवरी 2023

सिकंदरा कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बों में 74 वां गणतंत्र दिवस स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा सड़कों पर प्रभात फेरी कर हर्षोल्लास के साथ मनाया वहीं पर सरकारी संस्थाओं विद्यालयों एवं उद्योग व्यापार मंडल सिकंदरा संगठन द्वारा तिरंगा झंडा का अध्यक्ष मोहम्मद कलाम द्वारा झंडा रोहणकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्राप्त खबरों के अनुसार तहसील सिकंदरा क्षेत्र के कस्बों में सुबह से ही स्कूली छात्र छात्राओं के चेहरों पर गणतंत्र दिवस की खुशियां अपने आप निकल रही थी।

जिसके कारण स्कूली छात्र छात्राओं ने हजारों की तादात में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर कस्बा सिकंदरा के मुख्य मार्गों पर प्रभात फेरी निकालकर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।

वहीं पर परगनाधिकारी सिकंदरा डॉ पूनम गौतम ने एवं तहसील कर्मियों ने एकजुट होकर झंडारोहण कर कार्यक्रम मनाया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button