उत्तर प्रदेशलखनऊ

आवारा पशुओं ने डाला डेरा,ग्रामीणों ने की गौशाला बनाने की मांग

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी सहार ब्लॉक संवाददाता बृजेश बाथम
कंचौसी,औरैया
सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढिकियापुर कंचौसी बाजार में लगभग दो दर्जन से अधिक आवारा पशुओं ने डेरा डाल दिया दिया है।यही आवारा पशु रात्रि के समय किसानों की फसलों पर एक साथ हमला करके उनकी फसलों को नष्ट कर देते है। रात रात भर जागने के बाबजूद भी किसान इन आवारा पशुओं से धोखा खा जाते है।कई किसानों की फसलों को इन आवारा पशुओं ने बिल्कुल नष्ट कर डाला है।हताश होकर किसानों ने शासन प्रशासन से गौशाला बनाए जाने की मांग की है ताकि किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए इन आवारा पशुओं से राहत मिल सके।गौशाला की मांग करने वालों में ग्राम पंचायत ढिकियापुर निवासी आदर्श कश्यप,जीतपाल,शती प्रसाद,विनोद भाई,रामबाबू,बच्चन,योगेश,रवि, जहीर खां,बीरेंद्र आदि लोग शामिल है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button