उत्तर प्रदेशप्रेरणालखनऊशिक्षा

महाप्रबन्धक सतीश कुमार ने 05 रेल कर्मचारियों को प्रदान किए संरक्षा पुरस्कार

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क टीम
रिजवान खान
अकबरपुर

महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, सतीश कुमार ने प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, मनीष कुमार गुप्ता एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 05 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कृत कर्मचारियों में श्री गौरव कुमार मौर्य/लोको पायलट/वीरांगना लक्ष्मीबाई/झांसी मण्डल, श्री संतोष कुमार, सहायक लोका पायलट/वीरांगना लक्ष्मीबाई/झांसी मण्डल, श्री मनोज अग्रवाल, ट्रैक मेन्टेनर/बिल्लोचपुरा/आगरा मण्डल, श्री मुकेश चन्द्रा, प्वाइण्टसमैन/छाता/ आगरा मण्डल, मोहम्मद शाहजेब, प्वाइण्टसमैन/दादरी/प्रयागराज मण्डल शामिल हैं।
मोहम्मद शाहजेब, को माह अक्टूबर, 2022 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। श्री मोहम्मद शाहजेब ने गेट सं. 146 पर कार्य के दौरान गाड़ी सं. 22436 से आल राईट सिगनल का आदान-प्रदान करते समय इसके ब्रेकवान से 8वीं कोच सं. सी-8 में ब्रेक बाइंडिंग रिपोर्ट किया। इनकी सूचना पर गाड़ी को अजायबपुर स्टेशन पर समय 06:46 बजे रोका गया, परन्तु दनकौर पास होने पर इसी कोच में पुनः व्हील जाम रिपोर्ट कर ओएचई आफ कराया गया। पुनः में टी एक्स आर स्टाफ द्वारा बोल्ट को काट कर सावधानीपूर्वक समय 09:43 बजे वैर लूप लाइन में क्लियर कराया गया।
इस प्रकार इन्होंने सतर्कता के एवं पूर्ण लगन के साथ अपनी ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट सेवा की है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button