उत्तर प्रदेशलखनऊ

रामलीला मैदान सिकंदरा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धनुष यज्ञ लीला संपन्न।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
10 नवंबर 2022

रामलीला मैदान सिकंदरा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धनुष यज्ञ लीला संपन्न। हजारों श्रोता गणों ने परशुराम लक्ष्मण संवाद की मधुर वाणी का आनंद उठाया।

सिकंदरा कानपुर देहात। कस्बा सिकंदरा के नव युवकों ने धार्मिक भावनाओं को देखते हुए आज रामलीला मैदान के शानदार प्रांगण में विशाल धनुष यज्ञ लीला का का आयोजन किया। जिसमें उच्च कोटि के कलाकारों ने भाग लिया। वहीं पर परशुराम लक्ष्मण संवाद मधुर वाणी के कारण आकर्षक का केंद्र बना रहा। जिसको श्रवण कर श्रोता गण भाव विभोर हो गए। प्राप्त खबरों के अनुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बा सिकंदरा के दर्जनों नव युवकों द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामलीला मैदान सिकंदरा के शानदार प्रांगण में धनुष यज्ञ लीला का आयोजन किया। जिसमें परशुराम की भूमिका अदा करने वाले राजेश पांडे सिकंदरा एवं लक्ष्मण की भूमिका अदा करने वाले विख्यात कलाकार कमलेश द्विवेदी द्वारा परशुराम लक्ष्मण संवाद कई घंटों तक चलता रहा। वहीं पर संवाद साहित्यिक भाषा होने के कारण काफी नोकझोंक में तब्दील हुआ। जिसको सुनकर श्रोता गण भावविभोर हो गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रकाश मिश्रा, शिक्षक अचिलेश मिश्रा, शिक्षक शिवनाथ राजपूत, राजेश राजपूत, राम जी पांडे, सुनील पांडे, जितेंद्र खटीक, आकाश मिश्रा, रामजी शुक्ला, आशुतोष पांडे, नितेश जोशी, बबलू दीक्षित आदि हजारों श्रोता गणों ने संवाद का आनंद उठाया। अंत में राम जी शुक्ला ने सफल कार्यक्रम संपन्न होने पर अपना आभार जताया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button