उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर पालिका के द्वारा चलाया गया प़तिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

पुखरायॉ

शासन के निर्देशानुसार शनिवार को नगर पालिका परिषद पुखरायां के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग, वितरण, बिक्री एवं भण्डारण के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर दुकानदारों के ऊपर चालानी कार्यवाही करते हुए धनराशि वसूल की गयी। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि शासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिए निरंतर अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके अनुपालन में दिनांक 23.12.2023 को नगर के बाईपास मार्ग, सांईचौक के पास सघन प्लास्टिक तालाशी अभियान चलाया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से फल विक्रेता रज्जन गुप्ता, इलाहाबाद स्वीट हाउस , लल्ला संखवार, श्यामू, माधव होटल, सब्जी विक्रेता अरबाज आदि लोगों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए चालानी कार्यवाही की गयी। चालानी कार्यवाही प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए रू0 1200.00 से अधिक धनराशि वसूल की गयी पालिका टीम में प्रमुख रूप से अतुल पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाल, दीनदयाल पाल, मनोज मिश्रा, अरविन्द सचान, धरमपाल, आशीष आदि लोग मौजूद रहे। वही अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि प़तिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा

Global Times 7

Related Articles

Back to top button