राजस्व कर्मियों की लापरवाही एवं उदासीनता के चलते फरियादी परेशान जिसका एक मामला प्रकाश में आया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
9 नवंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। तहसील व थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में विगत कई माह से संबंधित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के ढुलमुल रवैया के चलते दो पक्षों में जमीन के टुकड़े को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि तहसील समाधान दिवस में सर्वाधिक समस्याएं राजस्व से संबंधित देखी जाती हैं।
सिकंदरा तहसील व थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसधान के मजरा हिम्मतपुर गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र मनीराम राजपूत ने थाना पुलिस से शिकायत करते हुए बताया की गांव निवासी बलवान,बबलू ,लाखन व मलखान पुत्रगण गोवर्धन, लीलावती पत्नी गोवर्धन व मान सिंह ,बृजेश व धन सिंह पुत्रगण लज्जाराम उसके घर के सामने पड़ी भूमि पर जबरन गोबर आदि डालकर कब्जा कर रहे हैं। मना करने के बावजूद लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। वही मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। जबरन कब्जा करने पर कई बार डायल 112 व चौकी पुलिस से भी शिकायत की गई। लोगों ने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों के आने पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना करने की बात तो कहती है। मगर पुलिस के जाते ही फिर से विवादित भूमि पर गोबर आदि डालना शुरू कर देती है। वही शिकायतकर्ता ने संबंधित लेखपाल पर अभी तक भूमि की सही नाप जोक ना करने का आरोप लगाया है।